अड़ीबाजी कुख्यात बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की छुरी 

भोपाल। टीला पुलिस ने अड़ीबाजी करने वाले कुख्यात बदमाश को धारदार छुरी के साथ मंगलवार को गिरफ्तार किया. आरोपी ने युवक को रास्त में रोक कर एक हजार रूपए की अड़ीबाजी करते हुए जानलेवा हमला किया था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को फरियादी लड्डू उर्फ करन मानकर (20) निवासी राम मन्दिर के निकट ने रिपोर्ट दर्ज कराई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह आटो रिक्शा चलाता है, देर शाम को सिन्धी कालोनी में रउफ खान नाम के आरोपी ने नशा करने के लिए एक हजार रुपये मांगे. करन ने जब रूपए देने से इंकार किया तो आरोपी ने उसके दाहिने पैर के घुटना के नीचे छुरी मार दी. हमले में घायल करन तुंरत थाने पहुंचा और शिकायत की. पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए आरोपी को एक धारदार छुरी के साथ गिरफ्तार किया, इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी रउफ पर पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है.

Next Post

मेघनगर में धर्मातंरण कराने वालों के खिलाफ एफआईआर

Tue Dec 23 , 2025
मेघनगर। सोमवार रात मेघनगर थाने पर कंवर्जन के एक मामले के चलते शहर में तनाव फैल गया। फरियादी नुरी बाई नानसिंह निनामा की रिर्पोट पर झायड़ा निवासी रमेष पिता सकरिया वसुनिया और नान सिंह पिता दीता सहित अन्य लोगों पर गाली गलोच धमकी देने सहित धर्म परिवर्तन कराने के आरोप […]

You May Like