60 फीट रोड पर सरेराह हत्या, युवती-प्रेमी समेत चार गिरफ्तार

इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. युवती पर किए गए कमेंट से शुरू हुआ विवाद महज एक दिन में खूनी संघर्ष में बदल गया. वारदात थाना सीमा और पुलिस चेकिंग पॉइंट के पास हुई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
अन्नपूर्णा थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि 24 वर्षीय मृतक यश पिता प्रदीप भान, निवासी द्वारकापुरी था, जो बैंक में सीजिंग एजेंट के तौर पर काम करता था.

पुलिस जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले रात में यश अपने घर के पास टहल रहा था, तभी उसने पास बैठी युवती से देर रात बाहर बैठने को लेकर टिप्पणी की थी. इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी. अगले दिन यश अपने दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर था. लौटने के बाद वह अपने दोस्त विक्रम के साथ युवती के घर पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर सवाल किए. उसी समय उसने अपने बॉयफ्रेंड और एक अन्य युवक के साथ खाटू श्याम यात्रा पर जाने के लिए कार से निकल रही थी.

बताया जा रहा है कि इसके बाद यश और उसके दोस्त 60 फीट रोड पर वापस आ गए. कुछ देर बाद आरोपियों की कार वहां से गुजरी. यश को देखकर आरोपी कार पलटाकर वापस आए और उसे घेर लिया। विवाद बढ़ते ही बॉय फ्रेंड रोहित ने चाकू निकालकर यश के सीने पर लगातार तीन वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल यश मौके पर गिर पड़ा. उसका दोस्त विक्रम उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना स्थल द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर होने से कुछ देर तक पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस रहा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद अन्नपूर्णा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की. थाना प्रभारी अजय नायर का कहना है कि आरोपी युवती और रोहित नशे के आदी बताए जा रहे हैं. वारदात के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

Next Post

एशेज सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, कप्तान पैट कमिंस पूरी सीरीज से बाहर, टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी मंडराया संकट

Tue Dec 23 , 2025
नई दिल्ली। 23 दिसंबर, 2025। एशेज सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस पीठ की गंभीर समस्या के कारण पूरी एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले कयास लगाए जा रहे […]

You May Like