घायल की 5 माह बाद मौत, हत्या में बदलेगा मामला..!

उज्जैन। पांच माह पहले जानलेवा हमले में घायल युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मार्ग कम कर जांच शुरू की है घटनाक्रम के बाद पुलिस ने क्रास प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर हत्या की धारा बढ़ सकती है ।नरसिंहघाट पर रहने वाले संजू पिता मदनलाल शर्मा 34 साल का पांच माह पहले आधी रात को घर के बाहर घूमने की बात पर अजय, गणेश, लक्की और 2 अन्य से झगड़ा हो गया था। दोनों ओर से मारपीट हुई थी, संजू के सिर में चोंट लगी थी। महाकाल थाना पुलिस ने क्रास प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। संजू के सिर में लगी चोंट डॉक्टरी रिपोर्ट के बाद गंभीर होना सामने आई थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में प्रकरण दर्ज किया था। संजू को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसके सिर का ऑपरेशन हुआ था, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाया था। डॉक्टरों ने अस्पताल से छुट्टी कर दी थी। शुक्रवार को अचानक उसकी मौत हो गई। परिजन चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मृतक पहले से घायल था उसका ऑपरेशन भी हुआ था। मौत होने पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा गया है। रिपोर्ट आने पर पुष्टि होगी कि मृतक की मौत का कारण क्या रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Next Post

मझौली नप में अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित, शंकर प्रसाद गुप्ता को हाईकोर्ट ने दिया पुन: पदभार ग्रहण करने का निर्देश

Fri Dec 19 , 2025
सीधी। उपखण्ड अधिकारी एवं रिटर्निंग ऑफिसर नगर परिषद मझौली ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के ज्ञाप दिनांक 19.12.2025 द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर के सिविल रिवीजन क्रमांक 1110/2025 1134/2025 एवं 1135/2025 में पारित आदेश दिनांक 18.12.2025 के अनुपालन में नगर परिषद मझौली जिला सीधी के […]

You May Like