रुपया 53 पैसे मजबूत

मुंबई, 19 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 53 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.67 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा में यह लगातार तीसरी तेजी है। गुरुवार को यह 18 पैसे की मजबूती के साथ 90.20 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपये में आज भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह 90.1950 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर खुला और नीचे 90.3050 रुपये तथा ऊपर 89.25 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विशेष रूप से दोपहर के बाद रुपये का ग्राफ काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने आज भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली की, जिससे रुपये को प्रोत्साहन मिला। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी से रुपये की बढ़त सीमित रही।

 

 

 

Next Post

झरेला मोड़ पर भीषण सड़क हादसा: ऑटो–लोडर की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

Fri Dec 19 , 2025
कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विलायत कला–स्लीमनाबाद मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। झरेला मोड़ के पास ऑटो और लोडर वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। […]

You May Like

मनोरंजन