रानीताल गांव में आवास योजना से वंचित ग्रामीण सचिव की शिकायत लेकर पहुंचे जनसुनवाई

छतरपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। बड़ामलहरा क्षेत्र की ग्राम रानीताल के ग्रामीणों ने 16 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे आयोजित जनसुनवाई में आवेदन देकर अपनी पीड़ा सामने रखी।

ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से आवास योजना का लाभ पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा आवास स्वीकृत कराने के नाम पर पैसों की मांग की जा रही है, जिसके कारण पात्र होने के बावजूद उन्हें योजना से वंचित रखा गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत स्तर पर शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे मजबूर होकर उन्हें जनसुनवाई में आवेदन देना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पात्र हितग्राहियों को जल्द आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।

वहीं जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

रेलिंग तोड़ घाटी में लटकी बस, हादसा टला

Wed Dec 17 , 2025
सतना: सतना-चित्रकूट मार्ग पर पिण्डरा और चित्रकूट के बीच पडऩे वाली बगदरा घाटी में मंगलवार की सुबह एक गंभीर सडक़ हादसा होते-होते रह गया. अचानक अनियंत्रित हुई यात्री बस सडक़ किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए घाटी के निकट पहुंच कर रुक गई. बस में सवार यात्री यह देख कर […]

You May Like