शिवपुरी के विजय शाक्य का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन

शिवपुरी: शिवपुरी के विजय शाक्य का डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हुआ हैं। विजय ने राज्य सेवा परीक्षा-2021 की फाइनल चयन सूची में 1575 अंकों में से 853.5 अंक हासिल कर 215वां स्थान प्राप्त किया है। विजय शाक्य डिप्टी कलेक्टर की सूची में 15वें स्थान पर हैं। विजय शाक्य की इस सफलता के बाद विजय सहित विजय के परिजनों को बधाइयां मिलना शुरू हो गई है।विजय शाक्य ने बताया कि 2011 में एमआईटीएस से इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में दो साल तक काम किया। इसके बाद उन्होंने बेंगलुरु से आगामी पढ़ाई जारी रखी।

मैकेनिकल की डिग्री हासिल करने के बाद उन्हें महिंद्रा एन्ड महिंद्रा से ऑफर मिला था। लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने यह जॉब ज्वाइन नहीं की थी। इसके बाद 2017 में उन्होंने घर से यूपीएससी की तैयारी की थी। लेकिन सफलता नहीं मिली थी। फिर उन्होंने 2019 से एमपीपीएससी की तैयारी घर से शुरू की थी। जहां उन्हें 2021 में दी गई परीक्षा में सफलता मिली।

विजय शाक्य के पिता मोहनलाल शाक्य ग्रामीण बैंक के सीनियर मैनेजर के पद से हाल ही में रिटायर हुए हैं। विजय के पिता को ख़ुशी है कि उनके रिटायर होने के साथ ही उनके बेटे ने सफलता हासिल कर ली है। विजय के भाई सौरभ शाक्य जिले के खनियाधाना में सब रजिस्ट्रार के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं विजय की बहन दीप शिखा भी पटवारी है वह भी शिवपुरी में ही पदस्थ हैं।

शिवपुरी के विकास ने भी पाई सफलता सब रजिस्ट्रार के पद पर शिवपुरी के रहने वाले विकास पाल का चयन हुआ हैं। विकास पाल ने राज्य सेवा परीक्षा-2021 की फाइनल चयन सूची में 1575 अंकों में से 851.5 अंक हासिल कर सूची में 101वां स्थान प्राप्त किया है। विकास पाल सब रजिस्ट्रार की सूची में चौथे स्थान पर हैं। इसके अतिरिक्त विकास पाल का नाम नायब तहसीलदार की वेटिंग लिस्ट में भी है।

विकास ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं लेकिन उन्होंने अपनी लगन और परिवार के सहयोग से सफलता हासिल कर ली हैं। विकास के पिता शिवराम पाल गांव में सचिव के पद पर पदस्थ हैं। विकास की एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। वहीं विकास का एक छोटा भाई भी है वह भी तैयारी में जुटा हुआ हैं। सब रजिस्ट्रार बने शिवपुरी के रहने वाले विकास पाल पुत्र शिवराम पाल ने बताया कि 2019 से तैयारी कर रहा था। आज 28 साल की उम्र में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि तैयारी करने वाले छात्रों को कभी हार नहीं माननी चाहिए, कभी संघर्ष से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने यह बात कोटा में छात्रा के सुसाइड से व्यथित होकर कही।

Next Post

एमपी पीएससी : फर्स्ट अटेम्पट में ही डिप्टी कलेक्टर बने पवन

Sat Jun 8 , 2024
ग्वालियर: वर्ष 2021 की राज्य सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिया गया है. इसमें ग्वालियर के एक युवा ने डिप्टी कलेक्टर का पद अपने नाम कर शहर का नाम रोशन किया है. पवन तीन साल से राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.पवन घुरैया ने कहा कि […]

You May Like