गंदगी फ़ैलाने वालों से जुर्माना वसूला

 जबलपुर:पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मण्डलों के सभी स्टेशनों पर स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में स्वच्छ, सुखद एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के प्रति लगातार प्रयासरत है। मण्डलों के रेलवे स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित की जाती है, साथ ही नियमित उद्घोषणा के माध्यम से यात्रियों को जागरुक भी किया जाता है।

इसके अंतर्गत यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा रखने, धूम्रपान नहीं करने तथा यहां वहां गंदगी नहीं करने के लिए जागरूक किया जाता है। बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ रेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर रेलवे अधिनियम के अंतर्गत जुर्माने की कार्यवाही की जाती है। पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर कुल आठ माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए.

अभियान में कुल 12,550 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 24 लाख 82 हजार 940 रूपये जुर्माना वसूला गया। अकेले नवम्बर माह में गन्दगी फैलाने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में कुल 1331 व्यक्तियों के मामले पकडे गए, जिनसे कुल 02 लाख 70 हजार 850 रूपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा जुर्माने के साथ साथ ऐसे लोगों को समझाईश भी दी जाती है। साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए स्टेशन परिसर स्वच्छ रखने के लिए अनुरोध भी किया जाता है।

Next Post

आशादीप का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न

Sun Dec 14 , 2025
जबलपुर: पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन जबलपुर मंडल द्वारा 13 दिसंबर 1997 से दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए आशादीप केंद्र का संचालन किया जा रहा है,यह संस्था मुख्य रेलवे स्टेशन के समीप ही स्थित है । जिसमें दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है ।संस्था की शुरुआत […]

You May Like