नई दिल्ली, 12 दिसंबर, 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर खुश नहीं थे, और उनका गुस्सा उनके चेहरे से साफ झलक रहा था। मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह से हाथ मिलाते समय गंभीर की बॉडी लैंग्वेज में यह गुस्सा स्पष्ट रूप से देखने को मिला, जिससे सोशल मीडिया पर फैन्स हैरान हो गए।
इस मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। अर्शदीप सिंह ने एक ही ओवर में 7 वाइड गेंदें फेंकी, जिससे गंभीर काफी गुस्सा हो गए थे। साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए, जिसमें क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 90 रन की तूफानी पारी खेली।
214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 62 रन बनाए। हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुझे और शुभमन गिल को मिलकर एक अच्छी शुरुआत देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि “मुझे वह जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी” और अगले गेम में बेहतर करने की उम्मीद जताई।

