डंडे से वार कर कंडेक्टर को गिराया, सड़क पर घसीटा

जबलपुर‌: घमापुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए रुपए की मांग पूरी न होने पर बदमाश ने कंडेक्टर पर डंडे से हमला कर उसे गिरा दिया और फिर सड़क पर बुरी तरह घसीट दिया जिससे उसे चोटें आ गई। इसके बाद आरोपी धमकाते हुए भाग गया।पुलिस ने बताया कि विकास कालबाड़े 32 वर्ष निवासी सुभाषनगर भड़पुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डीपीएस स्कूल की गाड़ी में कंडेक्टर का काम करता है।

मोदी पान टपरा के सामने गुटका लेने के लिये खड़ा था तभी मोहल्ले का लखन कुचबंधिया उर्फ लखन खताबिया मिला जो शराब पीने के लिये एक हजार रूपये मांगने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो डंडा से हमलाकर उसके सिर, कनपटी एवं पैर में चोट पहुॅचा दी जिससे वह गिर गया, लखन कुचबंधिया ने उसे रोड पर घसीट दिया, जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

शांत कुमार को हरा वेंकटेशन बने कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के नये अध्यक्ष

Mon Dec 8 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को रविवार को हुए चुनावों के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है। प्रसाद ने टीम गेम चेंजर्स की ओर से चुनाव लड़ते हुए ब्रजेश पटेल समर्थित केएन शांत कुमार को कड़ी टक्कर में मात दी। […]

You May Like