कुमाऊं की पहाड़ियों में शुक्रवार से फिर सुनाई देगी हेली सेवा की गूंज

नैनीताल, 06 जून (वार्ता) उत्तराखंड की पर्वतीय फिजां में हेलीकाप्टर की शांत पड़ी गूंज शुक्रवार से पुनः सुनाई दे सकेगी। सीमांत धारचूला, पिथौरागढ़ और चंपावत को जोड़ने वाली हेली सेवा कल से फिर शुरू हो रही है।

हल्द्वानी से पिथौरागढ़, धारचूला और चंपावत के लिये केन्द्र सरकार की ओर से कुछ समय पहले हेली सेवा शुरू की गयी थी। हेरिटेज सर्विस का छह सीटर हेलीकाप्टर तीनों शहरों के लिये प्रतिदिन दो चक्कर लगाता रहा है।

सीमांत वासियों को भी इस सेवा से काफी लाभ हो रहा था, लेकिन पिछले महीने रखरखाव के नाम पर कंपनी ने इस सेवा को यकायक स्थगित कर दिया।

हेरिटेस सर्विस के प्रबंधक मनीष भंडारी के अनुसार स्थगित हेली सेवा को 07 जून से पुनः शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़, धारचूला और चंपावत के लिये 20 जून तक सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) यह सेवा संचालित होगी।

इसके बाद अगले दिन 21 जून से इस सेवा को सातों दिन नियमित कर दिया जायेगा। इस खबर के बाद दूर पहाड़ों के मायूस रहबासी लोगों में खुशी की लहर है।

Next Post

यादव ने नई दिल्ली में निवृतमान लोकसभा अध्यक्ष और रक्षा मंत्री से की सौजन्य भेंट

Thu Jun 6 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भोपाल, 06 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में निवृतमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास में पहुंचकर सौजन्य भेंट की। आधिकारिक जानकारी में यहां बताया गया […]

You May Like