
भोपाल। कोहेफिजा थाना में हलालपुर के पास एक लाल बस रविवार को डिवाइडर से टकरा गई. गनीमत रही कि बस में बैठी सवारियों को चोट नहीं आई. इस हादसे के दौरान सड़क पर भी सभी सुरक्षित रहे.
मिली जानकारी के अनुसार बस बैरागढ से भोपाल की तरफ जा रही थी. इस दौरान हलालपुर के पास सामने से आ रही कार बचाने के लिए बस चालक ने बस डिवाइडर पर चढ़ा दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. डिवाइडर से तेजी से टकराने के चलते बस क्षतिग्रस्त भी हो गई. हादसे के दौरान चालक,कंडक्टर सहित बस में सवार आधा दर्जन यात्री सुरक्षित रहे. सभी यात्रियों को इसके बाद दूसरी बसों से आगे के लिए रवाना किया गया. बस के डिवाइडर से टकराने के चलते घटना स्थल पर काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही है.
