बालाघाट: मध्यप्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर शनिवार रात को आई जी के सामने हुआ। जिसमें माओवादियों ने अपने घुटने टेकते हुए आत्म समर्पण कर दिया है l समर्पण करने वाले नक्सलियों में 6 पुरूष और 4 महिलाएँ शामिल है l
बालाघाट पुलिस के सामने डाले हथियार डालने वाले मे कान्हा भोरमदेव कमिटी के मुखिया और 77 लाख के इनामी कबीर का भी सरेंडर हुवा है l अपने साथियों के साथ कबीर देर रात पहुंचा पुलिस लाइन में आई जी निवास में सरेंडर किया है l
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज दोपहर 3 बजे सीएम डॉ मोहन यादव के सामने अपने हथियार समेत पूर्ण रूप से समर्पित करेंगे l आईजी संजय कुमार ने की सरेंडर की पुष्टि की है l
