
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को भोपाल स्थित अपने निवास पर ब्लाइंड विमेंस वर्ल्ड कप विजेता टीम की खिलाड़ी, बैतूल की बेटी सुश्री दुर्गा यादव येवले को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सुश्री दुर्गा बैतूल सहित पूरे देश की युवा पीढ़ी और बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को साकार कर अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे एवं श्रीमती गंगा बाई उईके उपस्थित रहीं।
