राशन दुकानों पर राशन का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो

सागर। राशन दुकानों पर राशन का वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ हो, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में गुणवत्ता एवं पोषण युक्त भोजन वितरित हो एवं कुपोषित, अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार कराए। उक्त निर्देश मध्य प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मल्होत्रा ने सागर में समीक्षा बैठक में दिए।राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष मल्होत्रा ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि जिले की सभी 1033 राशन दुकानों पर पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा में राशन का वितरण हो और इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जावे और शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल राशन दुकान का लाइसेंस निरस्त करें। उन्होंने निर्देश दिए की जिले में 97 दुकान भी एक-एक व्यक्ति को आवंटित की जाए जिससे कि सभी 1033 दुकानों पर राशन वितरण आराम से हो सके। उन्होंने निर्देश दिए की यदि फिंगरप्रिंट नहीं आते हैं तो उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की जावे और कोई भी बुजुर्ग हितग्राही राशन दुकान से बगैर राशन लिए वापस न जाए यह भी सुनिश्चित किया जावे। श्री मल्होत्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों में वितरित होने वाला मध्यान भोजन पोषण युक्त गुणवत्ता के साथ समय पर वितरित हो और यह एमडीएम भोजन किचन शेड में साफ सफाई हो एवं जो किचन शेड क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनको तत्काल सुधार कार्य कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी विद्यालय आंगनबाड़ी में लकड़ी के चूल्हे पर मध्यान भोजन का निर्माण नहीं होना चाहिए सभी जगह गैस चूल्हा उपलब्ध कराया जाए साथ में जहां बच्चों की खाने के बर्तन क्षतिग्रस्त हुए हैं उनका तत्काल बदलने की कार्रवाई की जावे।

आयोग के अध्यक्ष श्री मल्होत्रा ने कहा कि कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित करें और सभी को पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कारण जिससे कि सभी बच्चे पोषित हो सके। उन्होंने निर्देश दिए की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र गर्भवती माता की राशि समय सीमा में उनके खातों में हस्तांतरित की जावे गर्भवती, धात्री माता को चिन्हित कर उनको मिलने वाली सभी लाभांश समय सीमा में दिए जाएं।श्री मल्होत्रा ने निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन का निराकरण समय सीमा में हो और आवश्यकता पड़ने पर शिकायतकर्ता से संबंधित अधिकारी सतत संपर्क में रहे और निराकरण कराए।जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित होने वाला भोजन नाश्ता पौष्टिक एवं गुणवत्ता के साथ वितरित किया जाए साथ में भोजन एवं नाश्ता में पर्याप्त अंतर रखा जावे एवं सूची के अनुसार इसका वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा जो अगर दो दो राशन दुकानों का संचालन किया जा रहा है उनको तत्काल एक-एक किया जाए और वह दुकान स्व सहायता समूह की महिला पदाधिकारी को प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों एवं आशा कार्यकर्ता के माध्यम से जिले की कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर उनको पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया जाए एवं पोषित किया जाए और उनकी लगातार मॉनिटर भी की जाए।

Next Post

जिले में 166 नए मतदान केंद्र बढ़े

Tue Dec 2 , 2025
जबलपुर। जिले में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कुल 166 नए मतदान केंद्रों की मंजूरी प्रदान की है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीईओ भोपाल के […]

You May Like