सर्वदलीय बैठक में सदन चलाने पर बनी सहमति : रिजिजू

नयी दिल्ली 02 दिसंबर (वार्ता) संसद के शीतकालीन सत्र में दो दिनों से जारी गतिरोध को ख़त्म करने पर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ सहमति बन गई और बुधवार से सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सभी दल सहमत हो गये हैं।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सर्वदलीय बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सोमवार आठ दिसंबर को दोपहर 12 बजे से लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ तथा मंगलवार नौ दिसंबर को दोपहर 12 बजे से चुनाव सुधारों पर चर्चा की जाएगी।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष ने गतिरोध को दूर करने के लिए सभी राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर की बैठक बुलाई जिसमें सदन को सुचारू रूप से चलाने पर सहमति बन गयी है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में तय किया गया है कि वंदेमातरम् के डेढ़ सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आठ दिसंबर को सदन में चर्चा की जायेगी। इसके चुनाव सुधार के लिए दो दिन नौ और दस दिसंबर को चर्चा का समय रखा गया है।

 

 

Next Post

रोहित और विराट के ड्रेसिंग रूम और मैदान में होने से माहौल खुशनुमा बना रहता है: हर्षित राणा

Tue Dec 2 , 2025
रायपुर 02 दिसंबर (वार्ता) तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान में साथ रहने से माहौल खुशनुमा बना रहता है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ड्रेसिंग रूम साझा […]

You May Like