‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्माता अभय सिन्हा, निर्देशक रजनीश मिश्रा और अभिनेता रितेश पांडेय एक बार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रितेश पांडेय एक दमदार किरदार में नज़र आने वाले हैं, जबकि अभिनेत्री अपर्णा मलिक और अनारा गुप्ता के शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस ने ट्रेलर को और आकर्षक बना दिया है। अभय सिन्हा ने बताया कि “पहले भाग को दर्शकों ने जितना प्यार दिया, उसने हमें दूसरा भाग बनाने की प्रेरणा दी। हमारी कोशिश रही है कि इस बार कहानी, संगीत और भावनाओं का स्तर और ऊँचा रखा जाए। रितेश पांडेय और पूरी टीम ने दिल से मेहनत की है। हमें पूरा विश्वास है कि ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करेगी।”

रितेश पांडेय ने कहा, “‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये 2’ मेरे दिल के बेहद करीब है। दर्शकों ने पहले भाग को जितना प्रेम दिया, वही इस सीक्वल की असली ताकत है। इस बार कहानी और भी भावनात्मक, रोमांचक और पारिवारिक मूल्यों से भरपूर है। अभय सिन्हा जी और रजनीश मिश्रा जी की टीम ने मिलकर एक शानदार फिल्म तैयार की है। मुझे पूरा भरोसा है कि लोग इस फिल्म को अपना अपार आशीर्वाद देंगे।” फिल्म के लेखक-संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा, “पहले भाग की सफलता ने हमारी जिम्मेदारी बढ़ा दी थी। हमने कोशिश की है कि कहानी, संगीत, भावनाएँ और प्रस्तुति– हर पहलू में दर्शकों के अनुभव को पहले से अधिक श्रेष्ठ बनाया जाए। रितेश पांडेय और पूरी स्टारकास्ट ने अद्भुत ऊर्जा के साथ काम 

Next Post

जियोहॉटस्टार की सीरीज ‘मिसेज़ देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज़

Tue Dec 2 , 2025
मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित अभिनीत जियोहॉटस्टार की सीरीज ‘मिसेज़ देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। कुकुनूर मूवीज़ के सहयोग में अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित ‘मिसेज़ देशपांडे’ में माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका है। जियोहॉटस्टार ने अपनी नई सीरीज़ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।