सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आयुष म्हात्रे का लगातार दूसरा शतक

आयुष म्हात्रे ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक लगाते हुए मुंबई को आंध्र के खिलाफ 9 विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने 59 गेंद में नाबाद 104 रन बनाए।

भारत के अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में लगातार दूसरा शतक जड़ दिया है। म्हात्रे ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 59 गेंदों में नाबाद 104 रनों की पारी खेलकर मुंबई को 9 विकेटों से जीत दिला दी है। आंध्र प्रदेश से पहले आयुष म्हात्रे ने विदर्भ के खिलाफ शतक लगाया था और उस शतक के साथ वो तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेट में सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे।

ग्रुप ए मैच में मुंबई को आंध्र प्रदेश को 9 विकेटों से हराया। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के लिए म्हात्रे ने 59 गेंदों में 9 छक्के और 5 चौके के साथ नाबाद 104 रन बनाए। वह भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ 9.4 ओवर में 105 रनों की साझेदारी करके मुकाबले को जीत लिया। सूर्या ने इस मैच में नाबाद 31 रन बनाए। आंध्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, जिसमें रिकी भुई के 48 रन शामिल थे। मुंबई ने यह लक्ष्य 15.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।

Next Post

रिलीज से पहले ही नोट छाप रही धुरंधर, 4 दिन पहले ही कमा लिए इतने करोड़

Mon Dec 1 , 2025
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज से 4 दिन पहले एडवांस बुकिंग में 1.97 करोड़ (ब्लॉक सीटों सहित) का कलेक्शन किया। महाराष्ट्र और दिल्ली NCR टॉप पर हैं। अभिनेता रणवीर सिंह अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। आदित्य धर द्वारा निर्देशित […]

You May Like