
जबलपुर। पनागर अंतर्गत हुई महिला की अंधी हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन एवं पेंशन के रूपयों की लालच में रिश्ते की बडी मॉ की आरोपी ने ईट से हमला कर गला दबाकर हत्या की थी।
पुलिस ने आरोपी तुलसी केवट पिता स्व चंदूलाल केवट 42 वर्ष निवासी भट्ठा मोहल्ला सुभाष वार्ड थाना पनागर को गिरफ्तार कर लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि नरगवां में 16 नवंबर को रतन रजक के खेत में एक महिला का शव मिला था। शिनाख्त श्रीमती फूलबाई केवट पति रिखी राम केवट 58 वर्ष ग्राम निभौरा थाना पनागर के रुप में हुई थी।
संदेही तुलसी केवट को अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर तुलसी केवट ने बताया कि उसके रिश्ते की बडी मॉ श्रीमति फूलबाई को पति की पेंशन मिलती थी तथा ग्राम निभौरा में 1 एकड जमीन थी। विगत एक माह से वह बडी मॉ श्रीमति फूलबाई की सेवा कर रहा था। उसे श्रीमति फूला बाई की जमीन एवं मिलने वाली पेंशन की लालच थी लेकिन श्रीमति फूलबाई द्वारा पैसे व जमीन न देने की बात से वह आक्रोशित हो गया 14 नवंबर को जब श्रीमति फूलबाई उसके घर से अपने भाईयो के घर जा रही थी तब रास्ते में नरगवॉ में श्रीमति फूलबाई को रोककर ईंटों से सिर में चोट पहुंचा दी एवं गला दबाकर हत्या कर दी थी।
