गेहूं, चीनी में साप्ताहिक गिरावट; दालें मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव स्थिर रहे। गेहूं और चीनी के दाम घट गये जबकि दालों में तेजी देखी गयी। खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत लगभग स्थिर रही और सप्ताहांत पर यह 3,819.66 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा। गेहूं नौ रुपये की टूटकर 2,848.14 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। आटे की कीमत 11 रुपये फिसलकर 3,301.38 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी।

बीते सप्ताह सरसों तेल 44 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ जबकि सूरजमुखी तेल और पाम ऑयल में टिकाव रहा। मूंगफली तेल औसतन 60 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 43 रुपये और वनस्पति की 38 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी।

दाल-दलहनों में साप्ताहिक तेजी रही। तुअर दाल 36 रुपये और मसूर दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। चना दाल और मूंग दाल के भाव लगभग स्थिर रहे।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 32 रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। चीनी भी पांच रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

 

 

Next Post

पंखा चालू करने की बात पर हुआ विवाद, तीन युवकों ने छात्र को पीटा

Sun Nov 23 , 2025
इंदौर: भंवरकुआं क्षेत्र स्थित वेदा लाइब्रेरी में पढ़ाई के दौरान मामूली विवाद बड़ा झगड़ा बन गया. पंखा चालू करने को लेकर तीन युवकों ने छात्र को गाली-गलौज कर हमला कर दिया, जिससे वह सिर में घायल हो गया.भंवरकुआं थाना क्षेत्र की वेदा लाइब्रेरी, गिरिराज बिल्डिंग के पीछे विष्णुपुरी में पढ़ाई […]

You May Like

मनोरंजन