जनता के बीच जाकर काम करने वाला दल है भाजपा: राहुल कोठारी

जबलपुर। भारत डेमोक्रेटिक देश है इसमें युवाओं की संख्या बहुत अच्छी है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में युवा सबसे शक्तिशाली भूमिका निभा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच जाकर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने वाला दल है। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा से जनता के बीच में रहे हैं जो कि एसआईआर में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

ये सारी बातें भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रदेश महामंत्री और जबलपुर के प्रभारी राहुल कोठारी ने कहीं। मौका था रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन का।

इस दौरान जबलपुर के प्रभारी राहुल कोठारी ने ये भी कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि भाजपा के हर आयोजन की समीक्षा करने के बाद उसमें और गहराई से काम करने की चिंता की जाए और संगठन को जनहित से जोड़कर नित नए आयाम पर ले जाया जाए।भजपा हमेशा कोई न कोई अभियान चला रही है ताकि देश का विकास हो सके। युवा सम्मेलन में युवाओं की ओर से आने वाले सुझावों को पार्टी स्तर पर नीचे तक मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर, निगम अध्यक्ष रिंकू विज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Next Post

किसानों ने सीएम डॉ यादव का विदिशा में भावांतर योजना के लिए किया आभार व्यक्त

Fri Nov 21 , 2025
विदिशा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले के दौरे के दौरान किसानों ने भावांतर योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय कृषि मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि भावांतर योजना से उन्हें उपज का बेहतर मूल्य […]

You May Like