कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जबरदस्त जश्न, ढोल बजाकर नाच रहे हैं कार्यकर्ता

नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझान के बाद तस्वीर जैसे-जैसे साफ हो रही है कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमवाड़ा बढ़ रहा है और लोग ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर यहां सुबह से ही कार्यकर्ता मौजूद थे लेकिन जैसे-जैसे रुझानों की तस्वीर साफ होती गई और कांग्रेस बढ़त बनाने लगी कार्यकर्ताओं में जोश भरने लगा और ढोल नगाड़ों के साथ वहां जश्न का माहौल शुरू हो गया।

कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है और कार्यकर्ता बाहर सड़क पर ढोल बजाकर और नाच गाने कर जश्न मना रहे हैँ। नाचते गाते कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस का झंडा लेकर फहरा रहे हैं और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर जश्न मना रहे हैं।

कांग्रेस मुख्यालय परिसर में सुबह से ही चहल पहल थी। पार्टी ने पहले ही अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को घर पर बैठकर नहीं बल्कि प्रदेश और जिला मुख्यालयों के कार्यालयों में आकर चुनाव नतीजे देखने की हिदायत दी थी। कांग्रेस मुख्यालय परिसर में तो सुबह से ही पूरी और भटूरे बन रहे थे और परिसर में मौजूद नेता कार्यकर्ता उसका स्वाद ले रहे थे। बाद में भीड़ बढ़ने लगी तो गेट को बंद कर दिया गया और कार्यकर्ता बाहर सड़क पर ही जश्न मनाने लगे।

Next Post

154529 वोटों से आगे चल रही भारती पारधी

Tue Jun 4 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email बालाघाट:भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी की जीत लगभग सुनिश्चित हो गई है। लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना में लगातार मतगणना के आंकड़े आ रहे है, जिसमें अब तक के सामने आए आंकड़े में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी 154529 वोटो […]

You May Like