इंदौर:शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जारी ट्रैफिक व्हाट्सऐप हेल्पलाइन पर 16 नवंबर को 13 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही निराकरण कर दिया.
शिकायतें मुख्य रूप से लेन अनुशासन के उल्लंघन, हॉस्पिटल व शोरूम के बाहर खड़े वाहनों से बाधित ट्रैफिक, ऑटो व ई-रिक्शा द्वारा बीच सड़क रुकने, और रेड लाइट जंप जैसे मामलों से जुड़ी थीं. दो शिकायतों पर कार्रवाई जारी है. हेल्पलाइन शुरू होने के बाद अब तक 947 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 929 का निपटारा किया जा चुका है, जबकि 14 मामलों में कार्रवाई प्रक्रिया में है.
