इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कुंदन नगर मेन रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर पर रविवार को दबिश के दौरान अनैतिक गतिविधियों का खुलासा हुआ. बिजली बंगला-हरिधाम मंदिर के सामने संचालित इस सेंटर में पहुंची टीम को दो महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें मौके से पकड़ा गया.बजरंग दल के तन्नू शर्मा ने बताया कि दबिश के दौरान वहां मौजूद महिला ने पहले अपना जो नाम बताया,वह दस्तावेज़ों की जांच में नहीं पाया गया.
जांच में सामने आया कि सेंटर में आने वाले ग्राहकों तक पहुंच सोशल मीडिया के जरिये बनाई जाती थी. पुराने ग्राहकों को महिलाओं के फोटो भेजकर बुलाया जाता था और वे आगे अपने परिचितों को यहां लाते थे। सेंटर में खाने-पीने की व्यवस्था भी रखी गई थी. टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है.
स्थानीय संगठन के पदाधिकारी अनिल पाटिल ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में गलत गतिविधियां चलने की सूचना पर कार्रवाई की गई. उनका कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के सेंटरों के नाम पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर पहले भी आपत्ति जताई जा चुकी है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच की जा रही है। थाने में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज होने की प्रक्रिया जारी है.
