ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति एवं सभी समाजों द्वारा भगवान श्रीराम-जानकी,भरत-मांडवी, लक्ष्मण -उर्मिला, शत्रुघ्न -श्रुतकीर्ती के विवाह पंचमी को होने वाले श्रीराम विवाहोत्सव को सफल बनाने सभी समाज जुट गए है। विवाह समारोह का शुभारंभ दोपहर श्री राम मंदिर (अवधपुरी) फालका बाजार पर सब में राम- सब के राम की श्री रामधुन से हुआ। रामलीला समारोह समिति के संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने की।
ळकार्यक्रम में चल समारोह समिति के संयोजक रामनारायण मिश्रा, सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, राम मंदिर फालका बाजार के सचिव गोविंद बंसल, श्री अचलेश्वर महादेव न्यास के पूर्व अध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, आदि गौड़ ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी, पंजाबी समाज से कुलवीर भारद्वाज, बजरंग भक्त मंडल के ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, सैन समाज से रामबाबू सैन, गुर्जर समाज से बंटी गुर्जर, जाटव समाज से हेमराज जाटव, रोहित जाटव, बाल्मिक समाज से विनोद चंदेल, कायस्थ समाज से श्याम श्रीवास्तव, सिंधी समाज से श्रीचंद पंजाबी, कोली समाज से आनंद, सनाढ्य सभा से प्रकाश नारायण शर्मा, मनोज त्रिपाठी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से योगेंद्र दीक्षित, भार्गव समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, पूर्व महामंत्री महंत सतीश शर्मा केदारपुर, ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण समाज के महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, श्रीमती बीना भारद्वाज पार्षद ज्योति ठाकुर बीनू ठाकुर, सुधा दीक्षित, अंजू दीक्षित ने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता के लिए संकल्प लिया।
सभी समाजों के सदस्य एक साथ सब में राम – सब के राम संगीतमय श्रीराम धुन बजरंग युवा मंडल के ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, प्रवेश पाल, सुरेंद्र सिंह रावत जय जय हरी राघव सोनी ने संगीतमय श्रीराम धुन का गायन हुआ । संचालन योगेंद्र दीक्षित, अंजू दीक्षित, देवेंद्र कुमार पाठक ने किया। सभी समाजों के साथ ब्राह्मणों ने भी भोजन प्रसादी ग्रहण की।
श्रीराम मंदिर,फालका बाजार (अवधपुरी) की संयोजिका संगीता शर्मा ,रेनू शर्मा ,शशि व्यास, संध्या शर्मा, अल्का मिश्रा, शशि गोस्वामी ने सभी का स्वागत किया।
अध्यक्षीय आसन से डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि ब्राह्मणों ने सभी समाजों को दिशा दी है।सकल ब्राह्मण महासमिति सभी समाजों को जोड़ कर भगवान श्रीराम विवाहोत्सव पंचमी पर चारों भाइयों का विवाह सम्पन्न करवाएगा ।
