रुपया 12 पैसे टूटा

मुंबई, 12 नवंबर (वार्ता) निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से बुधवार को रुपया 12.50 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.6250 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 23 पैसे की मजबूती के साथ 88.50 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।

रुपया आज शुरू से ही दबाव में रहा। यह 11 पैसे टूटकर 88.61 रुपये प्रति डॉलर पर खुला, हालांकि पूरे दिन सीमित दायरे में रहा। इसका दिन का उच्चतम स्तर 88.56 रुपये और निचला स्तर 88.66 रुपये प्रति डॉलर दर्ज किया गया।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के 0.20 प्रतिशत मजबूत होने से रुपया दबाव में रहा। हालांकि शेयर बाजार की तेजी ने इसकी गिरावट को सीमित रखा।

 

Next Post

सागर-देवरी मार्ग पर वाहन की टक्कर से मृत तेंदुए की पीएम रिपोर्ट में सिर व रीढ़ की हड्डी में आईं गंभीर चोटें

Wed Nov 12 , 2025
सागर। गौरझामर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर बरकोटी घाटी क्षेत्र में तेंदुए की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार, यह घटना वन परिक्षेत्र ढाना के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 780 (वीट रानगिर) में हुई। वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में […]

You May Like