हज 2026 के लिए भारत-सऊदी अरब समझौता: 1,75,025 तीर्थयात्रियों का कोटा तय, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने पर बनी सहमति 

नई दिल्ली, 10 नवम्बर (वार्ता): भारत और सऊदी अरब ने हज 2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. तौफीक बिन फावजान अल-राबियाह की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत भारत का हज कोटा 1,75,025 तीर्थयात्रियों के लिए तय किया गया है।

मंत्री किरण रिजिजू ने इस समझौते को भारत-सऊदी संबंधों में एक “महत्वपूर्ण मील का पत्थर” बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता है कि भारतीय हज यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, आरामदायक और आध्यात्मिक अनुभव से भरी हो। रिजिजू ने 7 से 9 नवंबर तक सऊदी अरब का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने हज से जुड़ी आवास और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी समीक्षा की।

दौरे के दौरान किरण रिजिजू ने जेद्दाह और ताइफ में हज और उमरा से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं (जैसे जेद्दाह एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 और हरमाइन स्टेशन) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार भारतीय हज यात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। यह समझौता दोनों देशों के मजबूत होते धार्मिक और सांस्कृतिक सहयोग का प्रतीक है।

Next Post

प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज हो

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत जिले में चल रहे मतदाताओं के सत्यापन कार्य की समीक्षा रविवार को कुंडम एसडीएम प्रगति गणवीर ने की। एसडीएम गणवीर ने कुंडम क्षेत्र के तिलसानी, घुघरी और देहरीखुर्द ग्रामों का दौरा कर मतदाताओं के सत्यापन की प्रगति का जायजा […]

You May Like