पांचवां टी-20 बारिश से रद्द, भारत ने 2-1 से जीती सीरीज

ब्रिसबेन (वार्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और अंतिम टी-20 मुकाबला शनिवार को भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया, जिससे भारत ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

मैच रद्द किये जाने के समय तक भारत ने 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बनाये थे। अभिषेक शर्मा (23) और शुभमन गिल (29) रन पर नाबाद थे। बारिश और बिजली के खलल के कारण मैच को अंतत: रद्द करना पड़ा।

भारत ने इस तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपना अपराजेय रिकार्ड बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया 2022 से लगातार चौथी टी-20 सीरीज हारा है। जिनमें से तीन भारत और एक इंग्लैंड के खिलाफ है।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत ने तेजतर्रार शुरुआत की और 4.5 ओवर में 52 ठोक डाले। अभिषेक ने 13 गेंदों पर नाबाद 23 रन एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि गिल ने 16 गेंदों पर नाबाद 29 रन में छह चौके लगाये। गिल ने बेन ड्वारश्विस के पारी के तीसरे ओवर में चार चौके मारे।

 

 

Next Post

बिरला सीपीए के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

Sat Nov 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 10 नवंबर को कोहिमा, नागालैंड में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए ) भारत क्षेत्र ज़ोन-III के 22वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। नागालैंड के मुख्यमंत्री डॉ. नेफ्यू रियो, राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश और सीपीए भारत क्षेत्र ज़ोन-III के अध्यक्ष शेरिंगैन […]

You May Like