कांग्रेस-भाजपा दोनों ही जीत कें प्रति आश्वस्त

बावजूद कांग्रेस में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा हेरफेैर की बनी हुई चिंता

विधायक डॉ. भूरिया ने गणना के दौरान चौकसी बरतने और सावधानी रखने हेतु की अपील

नवभारत न्यूज

झाबुआ। देश में लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में संपन्न होने और मतगणना 4 जून को होने से रतलाम लोकसभा सीट अंतर्गत दोनों मुख्य पार्टी भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है। मतगणना दिवस पर विशेष तैयारियां की गई है। जिले की मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ पर होने से यहां दोनों पार्टियों की ओैर से मतगणना एजेंटों की नियुक्ति के साथ उनकी बैठके लेकर राउंडवार गणना के दौरान पार्टी प्रत्याशी को मिलने वाले वोट का सही आंकलन करने और आवश्यक सावधानी बरतने संबंधी मार्गदर्शन वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने दिया है। वही सूत्रों के अनुसार दोनों ही पार्टियों ने रतलाम लोकसभा में हुई वोटिंग अनुसार हार-जीत का आकलन अपने-अपने स्तर पर लगा लिया है। रतलाम लोकसभा अंतर्गत 17 मई को मतदान के बाद ही दोनों प्रमुख पार्टी की समीक्षा बैठकों का दौर शुरू हो गया था, जिसमें लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत, शहर एवं विधानसभा अनुसार हुए मतदान का आकलन किया। भाजपाई 4 जून को आने वाले रिजल्ट एवं मीडिया एग्जिट पोल के बाद जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है, वहीं कांग्रेस खेमे में इस बात की चिंता है कि भाजपा नेता-पदाधिकारी सत्ता का दुरुपयोग करते हुए परिणाम में बदलाव के प्रयास करेंगे।

विधायक डॉ. भूरिया ने सोशल मीडिया पर किया ट्वीट

मप्र युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं झाबुआ विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट करते हुए 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत और मेहनत के साथ एकजुटता का परिचय देते हुए जीत के लिए लड़ाई लड़ी है। हर परिस्थिति में पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट है। रतलाम लोकसभा को लेकर लिखा कि यहां भाजपा से तीन कैबिनेट मंत्री के साथ मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के ग्रह क्षेत्र भी लोकसभा से सटे होने और भाजपा द्वारा पुलिस, पैसा और प्रशासन का दुरुपयोग करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी हार नहीं मानेगी। डॉ. भूरिया ने जीत के दावे करते हुए कहा कि 4 जून को आने वाले नतीजों में भाजपा अपनी हार को देखते हुए प्रशासन पर दबाव बनाकर परिणाम में हैरफेर करने का प्रयास कर सकती है, इसलिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और मतगणना एजेंटों को मतगणना में पूरे समय रहकर सतर्कता और कोई भी गड़बड़ी होने पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को सूचित करने की बात कहीं है। साथ ही पूरी ताकत के साथ अंतिम समय तक जुटे रहने हेतु आव्हान किया है। अंत में कहा कि हमारी कड़ी मेहनत और सफलता निश्चित ही रंग लाएगी।

3 झाबुआ-2 व 3 – विधायक डॉ. भूरिया ने सोशल मीडिया पर किया ट्वीट

Next Post

अवैध प्रेम प्रसंग के चलते की थी महिला की हत्या, दो गिरफ्तार

Mon Jun 3 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email माही नदी किनारे मिला था महिला का शव   नवभारत न्यूज रतलाम। झाबुआ जिले ग्राम करवड़ के माही नदी किनारे मिली महिला की लाश का रतलाम पुलिस ने खुलासा किया है। अवैध प्रेम प्रसंग चलते हुई महिला […]

You May Like