आर्मी क्षेत्र में भारत गोल्फ महोत्सव 8 और 9 को 

जबलपुर। गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में देश भर में भारत गोल्फ महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से हुआ और समापन 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होगा। इसी क्रम में जबलपुर को मेजबानी करने का मौका मिला है। यह महोत्सव आर्मी क्षेत्र में 8 और 9 नवंबर को किया जाएगा। पत्रकारवार्ता में मध्य भारत एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से यह प्रयास किया जा रहा है कि युवा मोबाइल स्क्रीन और नशे की आदत से निकलकर खेल के मैदान में आएं। इसमें देश भर के गोल्फ खिलाड़ी और वीर जवान शामिल होंगे। 8 नवम्बर को जबलपुर में भारत गोल्फ महोत्सव का शुभारंभ होगा। विभित्र कार्यक्रमों के साथ ही बाहर से आये गोल्फखिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दिन भर चलेगा। इस महोत्सव में मुख्य केंद्र, बिंदु सामाजिक चेतना है, जिसके तहत कई लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये गोल्फ जैसे खोल को प्रोत्साहित करना जो प्रकृति और हरियाली के बीच में खोले जाते हैं। 9 नवम्बर को गोल्फ प्रतियोगिता में अभिनेता रणदीप हुझ भी शामिल होंगे। जीएफआई के जनरल सेक्रेटरी आर्यवीर आर्या ने बताया कि यह कार्यक्रम इसलिए भी विशेष है, क्योंकि यह देश के वीर जवानों के बीच हो राप है। इस दौरान नारियों का सम्मान कर इस कार्यक्रम को और भी ज्यादा गौरवमय बनाया जाएगा। कार्यक्रम में वीर माताओं का सम्मान, पौधारोपण, मैराथन और गोल्फ प्रतियोगिता शामिल होंगी। इसमें देशभर से खिलाड़ी, छात्र, जवान, डिप्टी सीएम, मंत्री और सांसद भाग लेंगे।

Next Post

किसानों को 10 घंटे से कम बिजली, अधिकारियों पर दंड की मांग

Fri Nov 7 , 2025
जबलपुर। भारत कृषक समाज महाकौशल के अध्यक्ष इंजी. के. के. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को कृषि कार्य हेतु निर्धारित 10 घंटे की निरंतर बिजली आपूर्ति न मिलने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को 10 घंटे निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए […]

You May Like