जबलपुर: म.प्र. बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेशव्यापी आंदोलन के तृतीय चरण में पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा शक्तिभवन मुख्यालय के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी के सुंदरकाण्ड पाठ से हुई। अखिल भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार नायक ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए 11 सूत्रीय मांगों पर जोर दिया। इनमें संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए हरियाणा/उत्तरप्रदेश की तर्ज पर कंपनी गठन तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन कोषालय से दिए जाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर 16 अप्रैल 2026 को राजधानी भोपाल में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में कार्यवाहक अध्यक्ष उमाकांत मालवीय, उपाध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, संयुक्त महामंत्री हरि सिंह मरावी, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री किशोरी लाल रैकवार, मीडिया प्रभारी राकेश रमन रैकवार, प्रदेश मंत्री अजय विश्वकर्मा, ओ.पी. यादव, सौरभ साहू, राहुल चंद्रालकर, लोकेश ठाकुर, दीपक पांडे सहित विजय जैन, अमर गावरकर, ए.के. नाहटकर, राजकुमार यादव, चांदन रैदास, दिनेश जाधव, रामशरण विश्वकर्मा, रोहित, अमर सिंह ठाकुर, वत्सला दीवान, ज्योति कुशवाहा, मनीय गद्रेवाल और रामचंद्र खत्री सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
