चावल, दाल, खाद्य तेलों में साप्ताहिक गिरावट

नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव घट गये। दालों और खाद्य तेलों की कीमतों में भी गिरावट रही जबकि गेहूं और चीनी के दाम कमोबेश स्थिर रहे।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 38 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,826 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं 2,859.91 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा। आटे की कीमत छह रुपये गिरकर 3,318.60 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी।

बीते सप्ताह सरसों तेल की औसत कीमत 111 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। पाम ऑयल में 18 रुपये की गिरावट रही। मूंगफली तेल 85 रुपये और सोया तेल 21 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सूरजमखी तेल की कीमत 14 रुपये और वनस्पति की 28 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत में 29 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गयी। चना दाल की कीमत 13 रुपये और मूंग दाल की 50 रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। तुअर दाल 11 रुपये और उड़द दाल 62 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। वहीं, चीनी के भाव में कमोबेश टिकाव रहा।

Next Post

60 वर्ष के हुये शाहरूख खान

Sun Nov 2 , 2025
मुंबई, 02 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और फिल्मकार शाहरुख खान आज 60 वर्ष के हो गए हैं। 02 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्में शाहरुख खान के पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए थे। अभिनय से जुड़ने और संचार की विभिन्न विधाओं को नजदीक से समझने के लिए […]

You May Like