
पठारी: सोमवार देर रात 11 बजे जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामहित कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पठारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां और अव्यवस्थाएं पाई गईं, जिस पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताते हुए समस्त स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई।
डॉ. कुमार ने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र में कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है और तत्काल सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने और प्रशासनिक कसावट लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने सभी वार्डों, दवा वितरण कक्ष और रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
