यातायात पुलिस ने की यात्री बसों की चैकिंग, अनियमितता मिलने पर वसूला शुल्क

ग्वालियर। यातायात पुलिस ने यात्री बसों की चैकिंग का सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बसों के फिटनेस, परमिट एवं ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच के दौरान 4 बसों में अनियमितताएँ पाई गईं, जिन पर मौके पर ही 20 हजार रूपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

थाना प्रभारी यातायात झांसी रोड निरीक्षक के.पी.एस. तोमर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती अनु बेनीवाल के निर्देश तथा डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यातायात थाना झांसी रोड द्वारा यात्री बसों का बस स्टैंड झांसी रोड़ पर निरीक्षण कर चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही में यातायात पुलिस द्वारा डबरा, दतिया, भितरवार एवं झांसी जाने वाली बसों के फिटनेस, परमिट एवं ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच के दौरान 4 बसों में अनियमितताएँ पाई गईं, जिन पर मौके पर ही 20 हजार रूपये का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। साथ ही पुलिस ने बसों संचालकों को दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत भी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में और अधिक सुधार लाया जा सके।

Next Post

सोफी डिवाइन की अश्रुपूर्ण विदाई

Sun Oct 26 , 2025
विशाखापत्तनम, 26 अक्टूबर (वार्ता) महिला क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो जाने वाले इस दिन, एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम न केवल इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले का, बल्कि इस खेल की सबसे अदम्य हस्तियों में से एक सोफी डिवाइन की मार्मिक विदाई का भी गवाह बना। न्यूजीलैंड के राष्ट्रगान की […]

You May Like