बनने के कुछ समय बाद ही सड़कें हो जाती हैं जर्जर

इंदौर: शहर के वार्डों में देखने में आया है कि जब भी कोई सडक¸ का निर्माण किया जाता है तो कार्य के दौरान कई माह तक लोग आने-जाने में परेशानी उठाते रहते हैं. लेकिन, निर्माण कार्य पूरा करने के बाद जिम्मेदार अधिकारी कई वर्ष तक उस कार्य की ओर झांकते भी नहीं हैं. रखरखाव के अभाव में सडक¸ कुछ ही समय में जर्जर हो जाती है और आम जनता परेशानियां उठाती रहती है.

ऐसा ही मामला एक बार फिर वार्ड 75 में पालदा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हिम्मत नगर में सामने आया है, जहां सड़क निर्माण में लापरवाही देखने को मिली है. इस वार्ड में नब्बे प्रतिशत लोग गरीब और मजदूर वर्ग के निवास करते हैं. हिम्मत नगर में पहुंचते ही मुख्य सड़क ही जर्जर हालातों में दिखाई दी. मालूम करने पर पता चला कि सडक¸ कई वर्ष पहले बनाई गई थी. यानी वर्तमान पार्षद के पहले जो पार्षद थे, उनके कार्यकाल में इस सड़क का निर्माण कार्य हुआ था. लेकिन देख-रेख का अभाव और भ्रष्टाचार के चलते यह सडक¸ कुछ ही समय बाद जर्जर हो गई. सड़क पर गड्ढे होना शुरू हो गए और गिट्टी-चूरी बिखरने लगी. वर्तमान में यह हालत है कि यह मुख्य सडक¸ छोटे-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है. इन गड्ढों में हमेशा पानी भरा रहता है. वाहन चालक और पैदल चलने वाले साइड से बचकर बमुश्किल निकल पाते हंै.

यह बोले रहवासी…
मोहल्ले की मुख्य सडक¸ की हालत कई वर्षो से इसी तरह से है. बरसात में तो यहां के गड्ढों में पानी भराता ही है, लेकिन नलों से पानी आने के दौरान आम दिनों में भी पानी भर जाता है. लंबे समय बाद भी इस सडक¸ के निर्माण की कोई शुरूआत नहीं हुई है.
– महेंद्र सेन
पालदा से हिम्मत नगर तक सड़क ही नहीं बन रही है. पैदल राहगिरों की तो दूर की बात है यहां तक की वाहन चलक भी सडक¸ के बीच नहीं चल पाते, वहां भी साईड से निकलते हैं.
– सुनील प्रजापत
मुख्य सड़क के अलावा क्षेत्र की अधिकांश गलियां आज भी कच्ची पड़ी हैं, जहां सीवरेज लाईन डलनी है. न तो सीवरेज लाइन का कार्य हो रहा है और न ही इन गलियों में सड़क बनाई जा रही है.
– गेंदालाल नायक

फाइल नहीं कर रहे पास
हिम्मत नगर के विकास के लिए मैंने दो बार फाईल बनाकर नगर निगम को सौपी थी, लेकिन अधिकारी उसे पास नहीं कर रहे हैं, जो कि आम जनता के हित में गलत है. नगर निगम को सबको एक समान देखना चाहिए.
– कुणाल सोलंकी, पार्षद

Next Post

मैहर पुलिस ने 5 पेटी अवैध शराब के साथ बुलेरो वाहन किया जब्त

Sat Oct 25 , 2025
सतना: मैहर कोतवाली पुलिस द्वारा सफेद बुलेरो वाहन में अवैध शराब की मुखबिर सूचना मिलने पर रेड कर कार्यवाही करते हुए राममंदिर रोड कटिया के पास सफेद बुलेरो क्रमांक mp 54 zc 4710 में लोड 05 कार्टून देशी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी अजय साकेत पिता राजकुमार साकेत निवासी कांसा […]

You May Like