जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत सूर्या टिम्बर गुप्तेश्वर में एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह आत्मघाती कदम उठाने के पहले मृतक ने बेटे से बोला था कि परिवार के साथ अच्छे से रहना। पुलिस के मुताबिक अर्जुन यादव 32 वर्ष निवासी दुर्गा नगर ग्वारीघाट ने सूचना दी कि उसके पिता सीताराम यादव 60 वर्ष सूर्या टिम्बर गुप्तेश्वर में आरा मिल में काम करते थे जो वहीं रहते थे।
गुरूवार को पिता से मिलने सूर्या टिम्बर आया, पिता सीताराम बहुत शराब पीये हुये थे जो उसे देखकर बोले खाना बना रखा है खा लो, परिवार सहित अच्छे से रहना, अब तू घर चला जा तो वह कुछ देर के छोटी लाईन फाटक आया एवं लगभग आधे घंटे बाद सूर्या टिम्बर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता गमछे से फांसी पर लटके थे, फांसी लगा लेने से पिता सीताराम यादव 60 वर्ष की मौत हो गयी है।
