इंडिगो मुंबई से मदीना के लिए शुरू करेगी दैनिक उड़ान

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी इंडिगो मुंबई से सऊदी अरब के धार्मिक शहर मदीना के लिए 15 नवंबर से सीधी दैनिक उड़ान शुरू करेगी।

एयरलाइंस ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस नये रूट के लिए बुकिंग शुरू हो गयी है। वह इस मार्ग पर एयरबस ए320 विमान का परिचालन करेगी। मुंबई से सीधे मदीना को जोड़ने वाली यह पहली उड़ान होगी।

इंडिगो सऊदी अरब के चार शहरों जेद्दाह, रियाद, दम्मम और मदीना के लिए सप्ताह में 150 से अधिक उड़ानों का परिचालन पहले से कर रही है। वह मदीना के लिए हैदराबाद से सप्ताह में चार उड़ानों का परिचालन करती है जिसे 16 नवंबर से बढ़ाकर दैनिक सेवा में बदल दिया जायेगा।

इंडिगो के बिक्री प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि मदीना सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है। यहां भारत समेत दुनिया भर से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री आते हैं।

Next Post

अगर हमास सहयोग नहीं करेगा तो उसका सफाया हो जायेगा: जेडी वेंस

Wed Oct 22 , 2025
येरुशलम, 22 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को कहा कि अगर हमास हथियार डालने से इनकार करता है तो उसे ‘समाप्त’ कर दिया जाएगा। श्री वेंस ने गाज़ा के उत्तर में स्थित किर्यत गत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर हमास समूह सहयोग करे […]

You May Like