धमाके से पोटाश फोडऩे में युवक घायल

माचलपुर। नगर में शनिवार की रात्रि को धमाके में पोटाश फोड़ते समय हुई घटना में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार माचलपुर में शनिवार की रात चौकी मोहल्ले में पोटाश फोड़ते समय नरेंद्र पिता कैलाश चंद्र कोठारी उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक रात्रि करीब 9 बजे जब लोहे के पाइप से बने धमाके मे पोटाश भरकर फोड़ रहा था तभी एकाएक धमाके का मुंह उसके पैर की ओर रह जाने से यह घटना घटित हुई, जिससे युवक का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. युवक को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माचलपुर ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद युवक को झालावाड़ के लिए रेफर कर दिया गया. चोट में घाव गहरा होने के कारण उसे झालावाड़ से इंदौर रेफर कर दिया गया.

पटाखे चलाते समय बरते सावधानी

दीपावली त्यौहार पर जमकर आतिशबाजी होती है. आतिशबाजी चलाते समय पूरी तरह से सावधानी बरती जाना चाहिए, वरना इससे कोई घटना भी घटित हो सकती है. बड़ी आतिशबाजी चलाते समय सावधानी बरते. छोटे-छोटे बच्चों को बड़े पटाखों से दूर ही रखा जाये. बड़े पटाखे चलाते समय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है.

Next Post

मुर्मु 22 अक्टूबर को करेंगी सबरीमाला मंदिर में पूजा-अर्चना

Sun Oct 19 , 2025
पथानामथिट्टा,19 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। यह देश के किसी वर्तमान राष्ट्रपति की केरल के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर की दूसरी यात्रा होगी। श्रीमती मुर्मु की यह यात्रा मंडला-मकरविलक्कु तीर्थयात्रा सीजन से पहले हो रही है और मंदिर प्रशासन तथा पारदर्शिता […]

You May Like