राशि लेकर मकान नहीं बनाने वालों पर होगी कार्रवाई

बुधनी। प्रधानमंत्री आवास योजना बीएली घटक 1.0 अंतर्गत नप क्षेत्र के 15 वार्डों में स्वीकृत 1179 आवासों में से 1069 भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. शेष 110 हितग्राहियों को नप द्वारा अंतिम सूचना पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि वे अक्टूबर माह में अपने भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण करें, अन्यथा उनके विरुद्ध पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कर न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी.

उल्लेखनीय है कि हितग्राहियों को योजना अंतर्गत कुल 2.50 लाख की राशि तीन किस्तों में स्वीकृत की गई थी. प्रथम किस्त 1 लाख लेंटर लेवल तक निर्माण के लिए, द्वितीय किस्त 1 लाख लेंटर लेवल पूर्ण होने पर तथा अंतिम किस्त 50 हजार रुपए निर्माण पूर्ण होने पर दी जाती है. अधिकांश हितग्राही योजना का लाभ लेकर मकान पूर्ण कर चुके हैं, किन्तु शेष हितग्राही अब तक कार्य पूर्ण नहीं कर पाए हैं. वर्तमान में 5 भवनों में छत डल चुकी है, वहीं 82 भवन लेंटर स्तर पर हैं. 5 भवन नींव स्तर पर हैं. जबकि अन्य 11 भवनों पर वर्षों से कोई कार्य नहीं हुआ और प्रथम किस्त की राशि प्राप्त की जा चुकी है. नगर परिषद द्वारा पूर्व में 5 बार सूचना पत्र प्रदान किए जा चुके हैं. अब हितग्राहियों को अंतिम सूचना पत्र दिए जा रहे हैं.

सीएमओ संतोष रघुवंशी ने बताया कि यदि हितग्राही निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करते हैं, तो उन्हें आगे की कोई राशि शासन से प्राप्त नहीं होगी तथा अब तक दी गई राशि की वसूली की जाएगी. थाने में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालयीन कार्रवाई भी की जाएगी.

 

 

Next Post

मेला नजदीेक, जर्जर सड़क बनेगी परेशानी का सबब

Sat Oct 18 , 2025
इछावर।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी खेरी-इछावर मुख्य मार्ग आज पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, कीचड़ और पानी के जमाव के कारण यह रास्ता अब ग्रामीणों के लिए परेशानी नहीं बल्कि दुर्घटना का जाल बन गया है. इस सड़क से रोजाना सैकड़ों […]

You May Like