शोले से लेकर सीता और गीता तक, इन फिल्मों में दिखीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की खास झलक

हेमा मालिनी ने 1968 में ‘सपनों का सौदागर’ से करियर शुरू किया, और राज कपूर ने उनकी प्रतिभा की तारीफ की। 1972 की ‘सीता और गीता’ में डबल रोल ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई।

हिंदी सिनेमा की ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी 16 अक्टूबर को अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने दौर की सबसे लोकप्रिय और बहुप्रशंसित एक्ट्रेस में से एक, हेमा मालिनी की फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का सुपरस्टार बना दिया। उनके अदाओं, डांस और स्क्रीन पर जादुई उपस्थिति ने दर्शकों के दिलों में हमेशा खास जगह बनाई है।

हेमा ने अपने करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से की। इस फिल्म में उनके अभिनय को देखकर राज कपूर ने भविष्यवाणी की थी कि हेमा आगे चलकर बड़ी एक्ट्रेस बनेंगी। इसके बाद उन्होंने 1972 की ‘सीता और गीता’ में डबल रोल निभाया, जहां उनकी भोली-भाली सीता और तेज-तर्रार गीता की जोड़ी दर्शकों को खूब भायी।

Next Post

खराब गेहूँ-चावल वितरण पर दोनों दुकानें निलंबित

Thu Oct 16 , 2025
जबलपुर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उपभोक्ताओं को खराब गुणवत्ता का गेहूँ और चावल वितरित किए जाने के मामले में मोतीलाल नेहरू वार्ड स्थित दो उचित मूल्य दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक राजधर साकेत द्वारा […]

You May Like