मुंबई, 13 अक्तूबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में सोमवार को रुपया चार पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.68 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस के 88.72 रुपये प्रति डॉलर के भाव से तीन पैसे की मजबूती के साथ भारतीय मुद्रा ने आज 88.75 रुपये प्रति डॉलर पर शुरुआत की। इसका दिवस का निचला स्तर 88.79 रुपये प्रति डॉलर रहा। एक समय यह 88.58 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ, लेकिन वहां टिक नहीं सका।
निजी और सार्वजनिक बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली के कारण रुपये को मजबूती मिली। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से रुपये की बढ़त सीमित रही।
