पति, सास, जेठ, जेठानी पर प्रकरण दर्ज
जबलपुर:बरगी निवासी महिला को प्रताडि़त करने वाले पति, सास, जेठ, जेठानी के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति ज्योति चौधरी 24 वर्ष निवासी सिलुआ बरेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लगभग एक माह से अपने मायके सिलुआ में रह रही है उसकी शादी एमपीईबी बरगी निवासी अनिकेत चौधरी से लगभग 4 वर्ष पहले हुयी है शादी में उसके माता पिता ने सामर्थता के अनुसार दान दहेज दिया था.
उसकी 3 वर्ष की बेटी है, एक वर्ष से पति एवं सास कौशल्या चौधरी घर के काम को लेकर विवाद कर शारीरिक एंव मानसिक रूप से प्रताडि़त करते है। लगभग एक माह पहले पति काम से देर रात शराब पीकर आये, उसने पति केा खाना दिया लेकिन पति उसके साथ गविवाद करने लगे तभी सास कौशल्या बाई, जेठ राजेन्द, जेठानी शिवानी चौधरी आकर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट किये थे। फिर वह अपने मायके आ गई
