वर्धमान रेलवे स्टेशन पर नहीं मची भगदड़, किसी यात्री की मृत्यु भी नहीं हुयीः रेलवे

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) रेलवे ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के बर्धमान रेलवे स्टेशन पर किसी तरह की भगदड़ नहीं मची थी और ना ही किसी की मृत्यु हुयी है।

रेलवे ने रविवार रात बताया कि यहां पर एक महिला की गलती से गिर गयी, जिसके कारण तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

रेलवे की ओेर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आज शाम बर्धमान स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से प्लेटफार्म संख्या चार की ओर सामान्य गति से जा रही एक महिला एफओबी की सीढ़ियों पर संतुलन खो बैठी और गिर पड़ी। महिला के गिरने के बाद उसका भार एफओबी की सीढ़ियों पर बैठे अन्य यात्रियों पर भी पड़ा और वे भी संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े।

रेलवे ने बताया कि इसके बाद प्लेटफार्म पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे के कर्मचारियों ने तुरंत उनकी देखभाल की। रेलवे के डॉक्टर भी मौजूद थे। घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

 

Next Post

एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में मिताली राज स्टैंड और रावी कल्पना गेट का उद्घाटन

Mon Oct 13 , 2025
विशाखापत्तनम, (वार्ता) आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) ने रविवार को राज्य की दो सबसे सफल महिला क्रिकेटरों – मिताली राज और रावी कल्पना – को सम्मान देते हुए एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में क्रमशः एक स्टैंड और एक गेट का नाम उनके नाम पर रखा। उद्घाटन सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी और […]

You May Like