दाल, खाद्य तेल, चीनी महंगी, चावल-गेहूं नरम

नयी दिल्ली 12 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव में नरमी रही। गेहूं की कीमतों में भी गिरावट देखी गयी। वहीं, चीनी, खाद्य तेल और दालों के भाव बढ़ गये।

घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 37 रुपये घटकर सप्ताहांत पर 3,774.53 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं भी 26 रुपये सस्ता होकर 2,849.28 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटे की कीमत चार रुपये उतरकर सप्ताहांत पर 3,314.32 रुपये प्रति क्विंटल पर रही।

बीते सप्ताह सरसों तेल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी। पाम ऑयल में भी 20 रुपये की तेजी रही। मूंगफली तेल 166 रुपये और सोया तेल 56 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सूरजमखी तेल की कीमत 91 रुपये और वनस्पति की 79 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ी।

दाल-दलहनों में मसूर दाल की औसत कीमत में 14 रुपये प्रति क्विंटल की साप्ताहिक तेजी दर्ज की गयी। चना दाल की कीमत दो रुपये और मूंग दाल की 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 105 रुपये और उड़द दाल 82 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

गुड़-चीनी : सप्ताह के दौरान मीठे के बाजार में गुड़ के औसत भाव 31 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी में भी 43 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के औसत थोक भाव शनिवार को इस प्रकार रहे।

दाल-दलहन : दाल चना 7877.80 रुपये, मसूर काली 8144.80 रुपये, मूंग दाल 10108.98 रुपये, उड़द दाल 10453.79 रुपये, अरहर दाल 10525.29 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2849.28 रुपये और चावल 3774.53 रुपये प्रति क्विंटल।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4350.07 रुपये और गुड़ 5023.14 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 17907.00 रुपये, मूंगफली तेल 17680.12 रुपये, सूरजमुखी तेल 15578.12 रुपये, सोया रिफाइंड 13802.48 रुपये, पाम ऑयल 12488.26 रुपये और वनस्पति 14532.62 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर रहा।

Next Post

पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी का अंतिम संस्कार कल, सतना में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी

Sun Oct 12 , 2025
सतना। पूर्व विधायक और तीन बार सतना विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरलाल तिवारी का इलाज के दौरान रविवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। श्री तिवारी लंबे समय से अस्वस्थ्य थे और एक माह से बुखार के कारण इलाजरत थे। उनकी स्थिति न सुधारने […]

You May Like