
रीवा।अमहिया पुलिस ने चोरी के आरोपियों गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. चोरो ने घर के अंदर रखी बैट्री चोरी करने के बाद फरार हो गये थे. जिसकी शिकायत 6 अक्टूबर को थाने में दर्ज कराई गईथी. मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपीगण गौरव सिंह पटेल उर्फ प्रिंस पिता नागेंद्र सिंह पटेल उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बेला पोस्ट छिबौरा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना हाल ढेकहा एवं विजय सेन उर्फ बिज्जू पिता स्व. पुरुषोत्तमदास सेन उम्र 22 वर्ष निवासी ढेकहा विद्या मंदिर स्कूल के पीछे रीवा थाना सिविल लाईन को चोरी गई बैट्री सहित अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. जिसके द्वारा सिविल लाईन कालोनी स्थित एक कमरे के अंदर घुस कर इनवर्टर की बैट्री चोरी करना स्वीकार किया. दोनो आरोपियों के कब्जे से प्रकरण मे चोरी गई बैट्री को जप्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया.
