
जबलपुर। मदनमहल थाना अंतर्गत पुराने बसस्टैंड स्थित अभिनंदन होटल में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने फायरिंग कर दी। अचानक गोली चलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। हमले में होटल में लगा कांच का गेट भी टूट गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच है और मामले की जांच शुरू कर रही है। बताया जाता है कि पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है।
