जिलानी ने आतंकवाद के मुद्दे पर जनरल द्विवेदी के बयान का किया स्वागत

नयी दिल्ली 04 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता यासर जिलानी ने आतंकवाद के मुद्दे पर थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की ओर से पाकिस्तान को चेतावनी दिये जाने का स्वागत किया है।
श्री जिलानी ने शनिवार को जनरल द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए संवाददाताओं से कहा, “मैं जनरल द्विवेदी के बयान का स्वागत करता हूँ… मेरा मानना है कि अगर पाकिस्तान अब भी नहीं समझ रहा है, तो उसे ऑपरेशन सिंदूर के नए संस्करण के लिए तैयार रहना चाहिए। भारतीय सेना पाकिस्तानी आतंकवादियों को बख्शने के मूड में नहीं है…।”
उन्होंने कहा, “श्री अजय राय और कई अन्य कांग्रेसी नेताओं को भारत के खिलाफ बोलने में मज़ा आता है… ये वही लोग हैं जो देश विरोधी बयानबाज़ी को बढ़ावा देते हैं… अगर आप सेना पर सवाल उठाएँगे, तो आपको चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा, वहाँ की जनता आपको सबक सिखाएगी।”

Next Post

सौमित्र श्रीवास्तव ने इंडियन ऑयल में निदेशक का पद संभाला

Sat Oct 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 अक्टूबर (वार्ता) इंडियन ऑयल में हाल ही में निदेशक (विपणन) नियुक्त किये गये सौमित्र पी. श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री श्रीवास्तव ने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग […]

You May Like