ग्वालियर में अटल स्मारक का निरीक्षण करने पहुंचे सिंधिया, बोले-देश को समर्पित होगा आध्यात्मिक स्थल

ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की याद में सिरोल पहाड़ी पर बन रहे अटल स्मारक का निरीक्षण करने पहुंचे. उनके साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर भी थे. निरीक्षण के बाद सिंधिया ने कहा कि यह स्मारक केवल पूर्व प्रधानमंत्री की याद को जीवित नहीं रखेगा, बल्कि उनके सिद्धांत, मूल्य और विचार देशभर में लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे.

उन्होंने बताया कि यह स्मारक 10-11 एकड़ क्षेत्र में बनेगा और इसके अंदर 50,000 स्क्वायर फीट का संग्रहालय तैयार किया जा रहा है. संग्रहालय में आधुनिक और यूनिक प्लेटफार्म लगाए जा रहे हैं ताकि हर व्यक्ति पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन और कार्यों से परिचित हो सके.सिंधिया ने कहा, “हमारा प्रयास है कि यह स्मारक जल्द से जल्द तैयार हो और इसे देश को एक आध्यात्मिक और धार्मिक स्थल के रूप में समर्पित किया जा सके.

सिंधिया ने शहर की सड़कों की स्थिति पर भी बात करते हुए कहा कि 234 सड़कों पर काम किया जा रहा है. इसमें 63 सड़कें पीली श्रेणी और 171 लाल श्रेणी में आती हैं, जिन पर तीव्र गति से कार्य की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि लगभग 126 सड़कों के लिए राशि स्वीकृत है और बाकी 108 सड़कों के लिए लगभग 165 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, जिस पर सरकार से अनुरोध किया जाएगा.

Next Post

एटीएम खाली, लोग भटक रहे इधर से उधर

Sat Oct 4 , 2025
ग्वालियर : सुबह जब लोग अपने डेबिट कार्ड को लेकर एटीएम पर पहुंचे तो उन्हें कैश नहीं मिला। कैश नहीं होने से लोग इधर उधर भटकते रहे। कई एटीएम पर नो कैश, यह मशीन कैश नहीं दे सकती, ऐसे मैसेज भी लिखे हुये थे। महीने की शुरुआत में ही सभी […]

You May Like