मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है : कृपा शंकर

जौनपुर, 02 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर अग्रसर हैं।
श्री सिंह गुरुवार को मुंबई से चार्टेड प्लेन से बाबतपुर पहुचे जहां से वह सबसे पहले काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चन किया। बाद में वह अपने निजी कार्यालय पर पहुंचे और गांधी आश्रम से बने अंग वस्त्र और मिठाई को भाजपा कार्यकर्ता और महिला संगठन के लोगों के बीच वितरित किया।
उन्होने कहा “ मुझे बीते 25 अगस्त को दर्द उठा और मुंबई इलाज के बाद जब स्वस्थ्य हुआ तो सबसे पहले काशी विश्वनाथ का दर्शन और अपने लोगों से मिलने इच्छा हो रही थी डॉक्टर के मना करने के बाद आप सभी का प्रेम ही और दुआओं का ही असर है कि आज हम पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है और आपके बीच में है।”
विपक्ष पर हमला बोलते हुये उन्होने कहा “ रावणी प्रवृत्ति के लोग राजनीति में हो या फिर समाज में जो समाज में कुरीतियां हो भारतीय जनता पार्टी का एक सिपाही होने के नाते कहता हूं कि मैं अस्वस्थ्य था और आज भी डॉक्टर के द्वारा कहा गया कि थोड़े दिन और आराम कर लीजिए लेकिन मुझसे रहा नहीं गया और फिर भी आप सभी के प्यार ने जौनपुर तक ले आया।”
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने स्वदेशी अपनाओ का नारा दिया था जिसको लेकर हमने आज भाजपा कार्यकर्ताओं से तमाम संविधान लोगों को गांधी आश्रम से निर्मित अंग वस्त्र देकर सभी को सम्मानित करते बहुत खुशी की अनुभूति हो रही थी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में स्वदेशी अपनाने का आवाहन कर रहे हैं हम सबको स्वदेशी अपनाना चाहिए स्वदेशी से ही देश का चतुर्मुखी विकास होगा और हमारी अर्थव्यवस्था बढ़ेगी।

Next Post

देश सहकार से समृद्धि की लिख रहा नई कहानी-भजनलाल

Thu Oct 2 , 2025
जयपुर, 02 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रयासों से देश सहकार से समृद्धि की नई कहानी लिख रहा है और उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार सहकारिता की शक्ति से प्रदेश की प्रगति […]

You May Like