वाशिंगटन, 30 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने व्हाइट हाउस में वार्ता के बाद गाजा में संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ट्रम्प प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 20-सूत्रीय योजना पर सहमति व्यक्त की है।
श्री ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू को इस योजना पर सहमति व्यक्त करने एवं यह विश्वास दिलाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं कि अगर हम साथ मिलकर काम करें तो हम उस मौत और विनाश को समाप्त कर सकते हैं जिसे हम इतने वर्षों, दशकों, यहां तक कि सदियों से देख रहे हैं तथा हम पूरे क्षेत्र के लिए सुरक्षा, शांति एवं समृद्धि का एक नया अध्याय शुरू कर सकते हैं।”
राष्ट्रपति ट्रम्प ने हमास से शांति प्रस्ताव की शर्तों को स्वीकार करने का भी आह्वान किया।
Next Post
इज़रायल ने गाजा में 140 से अधिक ठिकानों पर हमले का किया दावा
Tue Sep 30 , 2025
यरूशलम, 30 सितंबर (वार्ता) इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को दावा किया कि उसकी वायु सेना ने पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में 140 से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। आईडीएफ ने कहा कि ये आतंकवादी लक्ष्य थे, जिनमें आतंकवादी प्रकोष्ठ, सैन्य भवन, टैंक रोधी चौकियां और […]

You May Like
-
3 months ago
एयरपोर्ट की कुर्सियों पर दंपती ने गुजारी रात
