अंधविश्वास में हत्या: दो भतीजे ने उतारा काकी को मौत के घाट

अंधविश्वास में जेठानी ने बेटों से करवाई देवरानी की हत्या, तीनों गिरफ्तार

रतलाम। अंधविश्वास के चलते दो भतीजे ने मिलकर काकी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम मां के कहने पर दोनों बेटों ने दिया। अंधविश्वास के चलते परिजनों का मानना था कि परिवार में हो रही मौत की घटनाओं के पीछे देवरानी का ही कारण है। वह डायन है। पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। दो भतीजे सहित उनकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पत्रकारों को जानकारी देते हैं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पुलिस कंट्रोल रूम पर हुई पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना रावटी अंतर्गत ग्राम भीमपुरा में महिला हत्या हुई थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मृतिका की जेठानी एवं उसके दोनों पुत्रों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है।

24 सितंबर को थाना रावटी क्षेत्र ग्राम भीमपुरा में नानीबाई उर्फ नर्मदाबाई पति कैलाश भूरिया उम्र 48 वर्ष की हत्या कर दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना रावटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्राथमिक कार्रवाई की गई।फरियादी हरिराम पिता भूरजी गामड़ निवासी ग्राम भेतिया, रावटी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 455/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता पर टीम गठित की गई। वरिष्ठ अधिकारियों, एफएसएल प्रभारी अतुल मित्तल, सायबर टीम, डॉग स्क्वाड सहित पुलिस की विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलन किया गया। जमीनी पुलिसिंग, घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों, परिजनों व संदेहियों से गहन पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य सामने आए कि मृतिका की जेठानी धन्नाबाई पति बद्री भूरिया एवं उसके पुत्र शंकर भूरिया एवं बापू भूरिया ने अंधविश्वास में मृतिका को ‘डाकन’ (डायन) मानकर आरोपियों ने रात्रि मृतिका को घर में अकेला पाकर कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप से वार कर हत्या कर दी। शव को छत से नीचे फेंक दिया।

 

तंत्र-मंत्र के शक पर की हत्या

 

आरोपियों के परिवार में लगातार बीमारियों के चलते हुई मृत्यु को लेकर आरोपियों ने मृतिका को जिम्मेदार ठहराया। अंधविश्वास एवं तंत्र-मंत्र की भ्रांत धारणाओं के चलते आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। वहीं हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं लोहे की पाइप, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए।

 

इन्हें किया गिरफ्तार

 

शंकर पिता बद्री भूरिया, (36) निवासी ग्राम भीमपुरा। बापू पिता बद्री भूरिया, (32) निवासी ग्राम भीमपुरा और धन्नाबाई पति बद्री भूरिया, (55) निवासी ग्राम भीमपुरा को गिरफ्तार किया।

Next Post

हाईकोर्ट का अहम आदेश: प्रजनन की स्वतंत्रता है मौलिक अधिकार

Sat Sep 27 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट ने अपने अहम आदेश में कहा है कि प्रजनन संबंधी विकल्पों और गर्भपात के मामलों में गर्भवती व्यक्ति की सहमति सर्वोपरि है। संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्रजनन स्वतंत्रता एक मौलिक अधिकार है। हाईकोर्ट जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने उक्त आदेश के साथ नाबालिग गर्भवती बलात्कार […]

You May Like